place Current Pin : 822114
Loading...


एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग

location_on Mumbai access_time 07-May-21, 10:22 AM

👁 117 | toll 65



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस को गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह उसमें आई टेक्रिकल प्रॉब्लम बताई गई है। जानकारी के अनुसार जेट सर्व एविएशन सी-90 वीटी- जेआईएल एयर एंबुलेंस ने हैदराबाद जाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर से उड़ान भरी थी। गडग़ड़ी होने पर विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार नागपुर में जब एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी तो उस समय उसका अगल पहिया अलग हो गया था। विमान के चालक दल की ओर से बताया गया कि पायलट्स ने बिना लैंडिंग गियर के इस्तेमाल के एंबुलेंस की बेली लैंडिंग कराई। हालांकि कोई दुर्घटना न हो और आग से बचाव के लिए फोम का रनवे बिछा दिया गया था। इनपुट्स के अनुसार टेक ऑफ के समय नागपुर मे विमान का एक पहिया टूटकर दूसरे से अलग हो गया था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play