place Current Pin : 822114
Loading...


पैक्सों में धान क्रय का किया जांच

location_on तारडीह दरभंगा। access_time 13-Dec-20, 08:24 AM

👁 151 | toll 95



1 check_circle 3.5 star
Public

पैक्सों में धान क्रय का किया जांच तारडीह दरभंगा। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता संस्कार रंजन ने पैक्सो से किए गए धान अधिप्राप्ति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बैका एवं शेरपुर नारायणपुर मे पैक्स के माध्यम से खरीदी जाने वाली धान सह भुगतान पंजी गोदाम में खरीद कर रखी गई धान का वेरिफिकेशन किया।धान बेचने वाले किसानों से विक्रय से लेकर प्राप्त राशि की पूछताछ की गई।वहीं उन्होंने पैक्सो को निर्देश दिया कि किसानों से धान खरीद मे कोई कोताही नहीं हो और भुगतान भी ससमय सुनिश्चित की जाए।बिसीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 पैक्स में से 12 पैक्स से धान अधिप्राप्ति शुरू की गई है।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम प्रकाश पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह कार्यपालक सहायक रोहित कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play