स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ममता बनर्जी पर चुनाव प्रचार प्रतिबंध लगाने के बाद, चुनाव आयोग ने अब भाजपा के दो दिग्गज नेता राहुल सिन्हा और दिलीप घोष पर ध्यान केंद्रित किया है। ईसीआई ने राहुल सिन्हा को नोटिस भेजकर आज दोपहर 12 बजे से 48 घंटों के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष, दिलीप घोष को ईसीआई ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। सिन्हा और घोष दोनों ने सीतलकुची की घटना पर काफी टिप्पणी किया है। सिन्हा ने कथित रूप से कहा था कि और अधिक उपद्रवियों को गोली मार दी जानी चाहिए, तो घोष ने उल्लेख किया था कि `शरारती लड़कों को गोली मार दी गई है और यह दूसरों के लिए एक सबक होगा कि यदि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता आतंक पैदा करने की कोशिश करते हैं तो केंद्रीय बल उचित जवाब देगा। '