place Current Pin : 822114
Loading...


कुल्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

location_on west bangal access_time 08-Apr-21, 04:23 PM

👁 262 | toll 74



1 3.7 star
Public

पलविंद्र सिंह, एएनएम न्यूज़, कुल्टी : भारतीय जनता पार्टी कुल्टी विधानसभा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन एल सी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। सम्मेलन में विभिन्न दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पुरुलिया के जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने उपस्थित महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की चर्चा की। वही पार्टी प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार ने उपस्थित महिलाओं को इस चिलचिलाती धूप में उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया एवं पश्चिम बंगाल से राजनीतिक हिंसा समाप्त करने के लिए, बीमार कुल्टी को फिर से औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं वार्ड पार्षद एवं पिछले विधानसभा चुनाव के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी बप्पा आचार्य ने सभी महिलाओं से घर घर जाने एवं डॉ अजय पोद्दार को रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की। वार्ड पार्षद सोनू तुलसियान ने कहां की डॉ पोद्दार अगर जीतेंगे तो उन्हें मंत्री पद मिलेगा जिससे पिछड़े कुल्टी का विकास हो पाएगा। वार्ड पार्षद साधन पाल ने सोनार बंगला बनाने के लिए डॉ अजय पोद्दार को जिताने की अपील की। मौके पर सुब्रतो मिश्रा, राजेश सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पारोमिता पटनायक, मंडल अध्यक्ष मौसमी लायक, मौसमी मुदी, सोनाली बाउरी, रूपा दास, निशा, चौहान, रेखा, देवी, पूजा बाउरी, मुक्ता बाउरी, संगीता दास, सीमा चौधरी, मामूनी मुर्मू, आरती बाउरी, नमिता बनर्जी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play