मास्क चेकिंग अभियान चलाकर काटा गया चालान।
तारडीह दरभंगा। कोरोना संक्रमण से बचने और लोगों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को लेकर मंगलवार को अंचला अधिकारी अशोक कुमार यादव एवं सकतपुर थाना अध्यक्ष अभय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान तारड़ीह प्रखंड मुख्यालय के मुख्य सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया।मौके पर दर्जनों लोगों का फाइन काटकर मास्क दी गई।अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि आज से प्रखंड क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है।इसके लिए दर्जनों लोगों का फाइन काटकर उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान प्रमुख सड़कों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी चलाया जाएगा।सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है
फोटो