।। स्थापना दिवस के अवसर पर बुथो के साथ शक्ति केन्द्र पर हुआ पार्टी का झंडोत्तोलन।।
तारडीह दरभंगा। मंगलवार को 41वा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में बुथो एवं शक्ति केंद्रों पर झंडोत्तोलन किया।कुर्सो मे भाजपा नेता लाल कान्त झा के अगुवाई में झंडोत्तोलन किया गया।इस दौरान पुतय में मंडल अध्यक्ष कन्हैया चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक में संगठन विस्तार के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई।बैठक में मंडल उपाध्यक्ष बासुकी नाथ झा के साथ भाजपा नेता लाल कांत झा पुरुषोत्तम झा लक्ष्मण मुखिया शंभू झा अश्विनी सारंगी जवाहर झा शंकर यादव के साथ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
फोटो