place Current Pin : 822114
Loading...


प्रियंका ने आयोग पर लगाया गैरजिम्मेदार होने का आरोप

location_on WEST BENGAL access_time 06-Apr-21, 11:39 AM

👁 110 | toll 48



1 3.7 star
Public

एएनएम न्यूज़, डेस्क : मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बांद्रा ने चुनाव आयोग पर गैरजिम्मेदार होने और भाजपा पर नकारात्मक राजनीतिक का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य के लोगों से प्रगति सुनिश्चित करने का रास्ता चुनने का आग्रह किया। प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों - भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें।’ उन्होंने कहा, ‘‘गैरजिम्मेदार चुनाव आयोग व सत्ताधारी दल की नकारात्मक राजनीति के दौर में असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play