टोनी आलम एएनएम न्यूज़, पांडेश्वर : भाजपा का आरोप है कि संघर्ष मे तीन भाजपा कर्मी घायल हो गये। जितन्द्र तिवारी सहित स्थानीय भाजपा कर्मीयो ने थाने के सामने विक्षोभ दिखाया। घटना के बारे मे जानकारी मिली कि केंद्रा इलाके मे भाजपा के उपसिलि मोर्चा के मंडल सभापति भैरव रुईदास घर घर जाकर प्रचार किया। भाजपा का आरोप है कि उसी समय टि एम सी के गुंडो ने भाजपा कर्मीयो पर पथराव किया। हाल ही में भाजपा मे शामिल हुये प्रह्लाद साउ हाराधन गोराई भैरव रुईदास बुरी तरह से घायल हो गए। उनको दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से केंद्र मे तनाव पसर गया। पांडवेश्वर की पुलिस मौके पर पंहुच गयी। टी एम सी ने अपने उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर के लोग ममता बनर्जी को जीताने के लिए पुजा अर्चना कर रहे हैं। मगर भाजपा कर्मीयो ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2021 चुनाव मे पराजित होगी इसी वजह से वह ऐसा कर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा के पांडवेश्वर के प्रत्याशी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि अगर टी एम सी प्रत्याशी नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती पांडवेश्वर मे बम गोली की राजनीति करना चाहते हैं। तो वह पहले ही अपनी हार मान रहे हैं। मगर बात अगर लोकतांत्रिक लड़ाई की हो तो वह टी एम सी को 50000 से ज्यादा मतो से हराएंगे।