एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक जुलूस जलपाई मोड़ से आ रहा था वही दूसरा दिलीप घोष के नेतृत्व में फूलबाड़ी से एक जुलूस आ रहा था। नजदीकी पूल से पार होते ही जुलूस बाधित हो गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तीनबत्ती मोड़ के पास सड़क पर बैठ गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए, पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 की घोषणा कर लागु भी कर दिया। सभा को तितर-बितर करने का भी निर्देश दिया गया लेकिन भाजपा के युवा मोर्चे ने उसकी बात नहीं मानी। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस भी छोड़े। पुलिस और भाजपा की लड़ाई एक घंटे से अधिक समय तक चली। विरोध प्रदर्शन में बैरिकेड के सामने भी आग लगा दी गई। कैलाश विजयवर्गीय आंसू गैस की वजह से गंभीर रूप से बीमार हो गए। घायल भाजपा कार्यकर्ता को एक स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूत्रों से पता चला है कि, उनका वहीं निधन हो गया। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और सायनतन बसु अस्पताल पहुंचे। तृणमूल और भाजपा के विरोध के दौरान भाजपा महासचिव रथींद्रनाथ बोस भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि, मृतक उलेन रॉय के शरीर पर कई गोलियों के घाव थे। दिलीप घोष ने दावा किया कि, तृणमूल के गुंडे पुलिस की भीड़ में शामिल हो गए थे। उन्होंने बंदूकों का इस्तेमाल किया। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि कोलकाता जैसे सिलीगुड़ी में भी, तृणमूल के गुंडों ने घरों की छतों पर से फेंके देशी बम।