place Current Pin : 822114
Loading...


पारुलबेड़िया-कालीपत्थर गाँव मे तृणमूल प्रार्थी बिधान उपाध्याय का जनसंपर्क अभियान चलाया

location_on west bangal access_time 23-Mar-21, 06:37 PM

👁 224 | toll 119



1 1.7 star
Public

राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज़ : बाराबनी विधानसभा से तृणमूल काँग्रेस प्रार्थी बिधान उपाध्याय मंगलवार को पानुड़ीया पंचायत के पारुलबेड़िया-कालीपत्थर गाँव में घर-घर जा कर जनसंपर्क अभियान चलाया एंव तृणमूल काँग्रेस को वोट दे कर ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया, साथ ही गाँव में तृणमूल द्वरा किए गये विकास कार्यो से संतुष्ट जनता का राय जाना, एवं उन्होंने कहा बहुत सारे विकास कार्य आचारसंहिता लागू होने के बाद प्रभावित हुआ है, बाराबनी की जनता कभी भी तृणमूल कांग्रेस से असंतुष्ट नही रही है। आशा करता हूँ पुनः चुनाव जीतने के बाद दूगनी शक्ति के साथ कार्य करूँगा। मौके पर उपस्थित बाराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह ने कहा बिधान उपाध्याय को विधानसभा का एक-एक जनता प्यार करती है, यही कारण है, बाराबनी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस और बिधान उपाध्याय का दूर-दूर तक कोई विरोधी नही है, इस चुनाव में बिधान उपाध्याय प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। मौके पर इंद्रजीत सिंह , आशीष मंडल , बिस्वजीत सिंह , राजेश हंसदा मौजूद रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play