टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया: केंद्र सरकार के कृषि बिल को रद्द करने की मांग अब शिल्पांचल में भी ज़ोर पकड़ने लगा है। अंडाल ब्लाक कांग्रेस की तरफ से ट्रैक्टर रैली निकालकर एक अनोखे अंदाज मे विरोध किया गया। रविवार सुबह यह विक्षोभ कीया गया। अंडाल मोड़ से बाईक ट्रैक्टर लेकर रैली कर कांग्रेस समर्थक अंडाल हिंदी हाई स्कूल तक पहुंचे। पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली को नेतृत्व किया। इनके अलावा रबिन मिश्रा, प्रशांत पांडा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।