राजद नेत्री शोभा कुमारी ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेदकर की 65 वीं परिनिर्वाण दिवस (पूण्यतिथी) पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन किया। उन्होंने कहा वे आजाद भारत के प्रथम विधि एंव न्याय मंत्री बनाये गये। एक प्रतिष्ठित वकील के साथ महान राष्ट्रवादी अर्थशास्त्री भी थे। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है। दलितों के उत्थान के लिए एवं उनके सामाजिक अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष रत रहे। शिक्षित बने, संगठित रहें, संघर्ष करें उनका नारा था। उनका मानना था कि जीवन लम्बी होने के बजाय महान होना चाहिए।