मंत्री संजय झा के नागरिक अभिनंदन को लेकर स्थल का लिया जायजा
तारडीह दरभंगा। बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा के मंत्री बनने पर 26 मार्च को प्रखंड में पहली बार आने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है।उनके नागरिक अभिनंदन को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य अरुण झा सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने पुतय स्थित डॉ मदन मोहन झा महाविद्यालय के परिसर में स्थल चयन के साथ अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी का जायजा लिया।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार आने से जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।नागरिक अभिनंदन के दौरान कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का जदयू कार्यकरताओ द्रारा पुरी तरह से पालन किया जाएगा।इसको लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है।