place Current Pin : 822114
Loading...

मुंबई के लालबाग में सिलेंडर धमाके में 20 लोग घायल

Copied Content : No Earning

location_on Mumbai access_time 06-Dec-20, 02:01 PM

👁 125 | toll 0



1 3.7 star
Public

अमरनाथ, एएनएम न्यूज़, मुंबई : मुंबई महानगर के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में रविवार सुबह आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए। अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग से 20 लोग झुलस गए जिनमें से 12 का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोगों को ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इसी बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल गई थीं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play