place Current Pin : 822114
Loading...

होली पर्व को लेकर सकतपुर थाना परिसर मे शांति समिति की हुई बैठक।

Copied Content : No Earning

location_on तारडीह दरभंगा। access_time 16-Mar-21, 10:09 PM

👁 114 | toll 0



1 check_circle 3.5 star
Public

होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक। तारडीह दरभंगा। सकतपुर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। थानाध्यक्ष अभय सिंह सीओ अशोक कुमार यादव बिडीओ धनंजय कुमार की संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मनाते हैं। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा।होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। बैठक के दौरान देश में बढ़ रहे कोना मामले को देखते हुए कोविड-19 के नियमों एवं सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया।बैठक मे उपप्रमुख राकेश रंजन पुर्व प्रमुख बलराम सिंह प्रमुख प्रतिनिधि आलोक झा मुखिया अख्तर नदाफ सुलेखा झा विनोद चौधरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। फोटो




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play