place Current Pin : 822114
Loading...


ममता ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की

location_on WEST BENGAL access_time 16-Mar-21, 03:06 PM

👁 112 | toll 48



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी राज्यवासियों के मंगल के लिए दुर्गापुर के भिरिंगि काली मंदिर मे पुजा के लिए अपना संकल्प भेजा और यज्ञ के लिए अनुदान दिया। मंदिर के पुजारियों ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए पुजा अर्चना की साथ ही 2021 मे उनके पुन चुने जाने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से दुर्गापुर मे है। मंगलवार को वह बांकुड़ा के लिए रवाना होंगी वहीं से वह कोलकाता चली जाएंगी। इससे पहले उन्होंने भिरिंगि काली मंदिर मे पुजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने शुभ्रनील पाल के हाथों अपना संकल्प सुबह ही मंदिर भेज दिया। इसके बाद ही मंदिर के पुजारियों ने पुजा की तैयारी की।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play