गोमिया। अखिल भारत हिंदू महासभा के महिला प्रांतीय अध्यक्षा रेखा रानी आईईएल गोमिया स्थित जिला अध्यक्षा गायत्री तिवारी के आवास पहुंचकर भेंट की और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया। प्रांतीय अध्यक्षा ने बताया कि गोमिया में संगठन का विस्तार ही मुख्य लक्ष्य है। यहां महिलाओं को जोड़कर हिंदुत्व को जगाना ही उद्देश्य है। इसी को लेकर गोमिया में प्रखंड समिति का विस्तार किया जाएगा।
मौके पर सुजाता देवी, सुनीता तिवारी, उषा देवी, मंजू देवी, राजकुमारी राय, रूबी सिंह, चंद्रकला देवी, पम्मी सिंह, खुशबू देवी आदि मौजूद थी।