स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: श्रीलंका में 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को बंद करा दिया जाएगा। शनिवार को सरकार के एक मंत्री ने जानकारी दी। सरकार के इस कदम से यहां के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर असर होगा। पब्लिक सिक्योरिटी के मंत्री सरत विरासेकेरा ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को एक पेपर पर हस्तक्षर किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया है।