place Current Pin : 822114
Loading...


श्री राम भाजपा की जागीर नही

location_on WEST BENGAL access_time 09-Mar-21, 04:35 PM

👁 130 | toll 73



1 3.7 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : तृणमूल कांग्रेस ने दो साल के विकास कार्यो को लेकर सलानपुर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार रूपनारायणपुर पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। इस दौरान सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने बताया की बाराबनी का मतलब विधान उपाध्याय है और क्षेत्र के लोग अच्छे से जानते है कि विधान उपाध्याय को जितना कितना जरूरी है इसलिए तृणमूल कांग्रेस पहले की तुलना में अधिक वोट से जीतेगी। बाराबनी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर विकास किया गया है। सालानपुर, बाराबनी एंव चित्तरंजन में भाजपा का कोई अस्तित्व ही नही है। उन्होंने बताया गया कि क्षेत्र में 17 हजार से अधिक परिवार को स्वास्थ्य साथी कार्ड , 768 लड़कियों को रूपश्री, 3,918 लोगों को सोबुजसाथी, 9,372 लड़कियों को कन्याश्री एंव 721 लोगो को ऐक्यश्री योजनाओं से लाभान्वित हुये है साथ ही कई राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोगो को बिना धर्म और जाति में भेद भाव के लाभ मिला है । सालानपुर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जीत न केवल बाराबनी बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में होगी एंव यह साफ हो जाएगा कि भाजपा की पूंजीवादनीतियों का बंगाल में कोई जगह नही है। भाजपा श्री राम के नाम लैकर राजनीति कर रही है, जो कि गलत है, श्री राम हमारे लिए भी पूजनीय है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play