place Current Pin : 822114
Loading...


चुनाव से पहले दुर्गापुर के साईबर क्राइम विभाग को मिली बड़ी सफलता

location_on WEST BENGAL access_time 09-Mar-21, 02:23 PM

👁 768 | toll 187



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : चुनाव से पहले दुर्गापुर के साईबर क्राइम विभाग को एक बहुत बड़ी सफलता मिली। कुख्यात जामताड़ा गिरोह के चार युवक पुलिस की जाल मे फंस गए। पकड़े गए व्यक्तियो के नाम है राजेश मंडल, रोहित मंडल, संजय मंडल और सीताराम मंडल। पकड़े गए चारो व्यक्ति खुद को छात्र बताकर पिछले काफी दिनों से साइबर क्राइम कर रहे थे। सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्गापुर के 54 फुट क्षेत्र से एक घर से इन चारो को गिरफ्तार किया। इनसे 15 मोबाइल और करीब 60 सीम कार्ड बरामद किया गया। आरोपियों को आज दुर्गापुर अदालत मे पेश कर कस्टडी की अपील की गई। सुत्रो के अनुसार आरोपियों के खिलाफ झारखंड के कई थानों मे साईबर क्राइम के कई मामले दर्ज है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play