place Current Pin : 822114
Loading...

01 दिसम्बर 2020 से सभी केंद्रों पर किसानों से धान क्रय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी..

Copied Content : No Earning

location_on Ranchi access_time 01-Dec-20, 02:26 AM

👁 111 | toll 0



1 N/A star
Public

राँची : उपायुक्त रांची छवि रंजन के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 30 नवंबर 2020 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला गोदाम प्रबंधक और जिला सहकारिता पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों के धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नामकुम, ओरमांझी और सिल्ली प्रखण्ड का भ्रमण कर धान अधिप्राप्ति केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नामकुम, सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। 01 दिसम्बर 2020 से सभी केंद्रों पर किसानों से धान क्रय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने सभी बीडीओ को केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी सीओ को छूटे हुए किसानों का निबंधन कराने का भी निर्देश दिया। इस वर्ष रांची जिले के सभी प्रखण्डों में लैम्प्स के माध्यम से धान प्राप्त किए जाने के लिए कुल 23 धान अधिप्राप्ति केन्द्र बनाए गए हैं। धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर सहकारिता विभाग के पदाधिकारी एवं जनसेवकों प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची जिले में कुल 6 राइस मिल को धान प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया है। सभी राइस मिलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। सरकार द्वारा किसानों से धान प्राप्त करने के लिए वर्ष 2020-21 हेतु 1868 रूपये प्रति क्विंटल (सामान्य धान का समर्थन मूल्य) निर्धारित किया गया है। जबकि राज्य सरकार द्वारा 182 रूपये प्रति क्विंटल बोनस निर्धारित किया गया है। इस प्रकार 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play