place Current Pin : 822114
Loading...


भाजपा की कार्यकर्ता बैठक एंव बाइक रैली से आगामी विधानसभा चुनाव फतेह की तैयारी

location_on WEST BENGAL access_time 04-Feb-21, 09:53 PM

👁 90 | toll 35



1 3.7 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबनी : आगामी विधानसभा 2021 फतेह को लेकर भाजपा की सालानपुर ब्लॉक में उतरामपुर जीतपुर ग्राम पंचायत के कुसुमकनाली के एक निजी सभागार में बाराबनी मंडल-4 के अध्यक्ष गोपाल रॉय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ संग बैठक की गई। बैठक के बाद कुसुमकनाली मोड़ से कलांग्राम तक गोपाल राय के नेतृत्व में एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा के बाराबनी मंडल-4 के अध्यक्ष गोपाल रॉय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सालानपुर ब्लॉक के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक कर्मचारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का मूल उद्देश्य भाजपा पार्टि को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत करना एंव जीत सुनिश्चित करना है। तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से अब बंगाल की जनता मुक्ति चाहती है। बैठक में जिला सह-अध्यक्ष तापस दास, संयोजक अशोक जैन, बाराबनी संयोजक अतनु चक्रवर्ती, जिला समिति के सदस्य उज्जवल मंडल, मोंटू गांगुली, शुभाशीष भट्टाचार्य, बद्री पाल, गोपी गोराई, बिस्वजीत तिवारी, ब्लॉक युवा मोर्चा के अध्यक्ष उत्पल लायक, बबन मंडल, श्रमिक संगठन के नेता मनोज तिवारी, मोबिन खान उपस्तिथ रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play