एएनएम न्यूज़, डेस्क : विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक संघ ने आज पूरे भारत में हड़ताल कर भारत बंद का ऐलान किया। देश के कई राज्यों में श्रमिक हड़ताल का खासा प्रभाव देखने को मिला। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल, कोच्चि, पंजाब, अम्बाला पटियाला बॉर्डर से लेकर सोनीपत, दिल्ली बॉर्डर तक जमकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस और किसानों के बीच जमकर हुआ टकराव। किसानों ने जबरन हरियाणा सीमा में प्रवेश कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। उग्र श्रमिक संगठन हड़ताल को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की तोपें चलाई फिर भी नहीं रुके किसान। मार्ग अवरोध के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड्स से रास्ते को किया जाम, श्रमिक संगठन ने जगह-जगह पर लगे बैरिकेड्स को उखाड़ कर घग्गर नदी में फेंका और डटकर आगे बढ़े। किसान अब अपने ट्रैक्टर पर चढ़कर जबरन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। श्रमिकों और किसानो को रोकने के लिए सी आई एस एफ के जवानों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है।
श्रमिक संगठन पर प्रियंका गाँधी ने किया ट्वीट-
किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।