HSG ने संविधान दिवस के मौक़े पर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें संविधान की बारीकियां बताई। HSG के झारखंड राज्य मुख्य कमिश्नर प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा के आज़ादी मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था। इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। वहीं HSG की झारखंड जॉइंट सेक्रेटरी विनीता श्रीवास्तव ने बताया के 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 26 नवंबर, 2020 हमारे संविधान को अंगीकर करने की 71वीं सालगिरह है। तमाम भारतीय को संविधान दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं। इस मौक़े पर कई लोग भी उपस्थित हुए और संविधान पर अमल करने की शपथ ली।