आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो,गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने नवविवाहिता को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो भी विवाह समारोह में आशिर्वाद देने पहुंचे।
दानिश पटेल
गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड के बरियातू पंचायत के बड़की कोईया निवासी समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो पत्नी कलावती देवी की सुपुत्री प्रभा कुमारी का विवाह फुसरो, चंदनक्यारी निवासी त्रिवेणी महतो पत्नी पवित्रा देवी के सुपुत्र कुलदीप कुमार के साथ मंगलवार की रात को उनके गोला के कमता स्थित आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस अवसर क्षेत्र के ही नहीं बल्कि राज्य स्तर के कई राजनेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित होकर नव दंपति वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह में आजसू पार्टी सुप्रीमों सह झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो विशेष रूप से शामिल होकर सभी ने नवविवाहित जोड़े को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलिप दांगी, समाजसेवी सह युवा नेता पियुष चौधरी,गोला मध्य क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय मेहता,केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, जिला पार्षद सरस्वती देवी, प्रमुख गीता देवी, रंधीर बंसरिया, समाजसेवी आरती प्रसाद, राहुल कुशवाहा, निरंजन महतो,गौतम कुमार, रविंद्र कुमार,राजू कुमार महतो,विशु रजवार सहित अन्य लोग सम्मिलित होकर नव दंपति वर वधू को नव वैवाहिक जीवन की आशीर्वाद दिये व परिवारजनों को इस खुशी की घड़ी में हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।