place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh access_time 12-May-25, 07:21 AM

👁 118 | toll 116



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग रामगढ़ की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया: छोटू वर्मा रामगढ़। रामगढ़ स्थित राजीव सिनेमा हाॅल के संचालक सह बिहार के परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह (आर एन सिंह) का शनिवार की देर शाम पटना स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। आर एन सिंह 83 वर्ष के उम्र में अंतिम सांस ली। विश्व हिंदू परिषद के रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक आर एन सिंह के निधन रामगढ़ में शोक की लहर है,वे बहुत ही मृदभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने रामगढ़ में राजीव सिनेमा हाॅल की स्थापना की साथ ही उन्होंने बिहार और झारखंड में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इन्हीं के कर कमलो द्वारा रामगढ़ में मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग का स्थापना किया गया।उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे जिले के परबत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान एक बार परिवहन मंत्री की भी जिम्मेवारी संभाली। उनके बड़े पुत्र राजीव कुमार एमएलसी व छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के वर्त्तमान विधायक हैं। पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने वर्ष 1967 में लीड्स यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। उनके निधन पर रामगढ़ के कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM

बेमौसम बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:19 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play