गोला। प्रखंड सभागार गोला में रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आकस्मिक बैठक की जिसकी अध्यक्षता उप प्रमुख विजय ओझा ने किया और संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोला के द्वारा किया गया। इस बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दो माह का अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जो जून और जुलाई माह का होगा। जिसे पारदर्शिता पूर्वक 30 जून तक वितरण करने का निर्देश दिया गया और बैठक में वितरण में आ रहे समस्याओं का समाधान करते हुए झारखंड सरकार और भारत सरकार तक डीलरों की समस्याओं को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जैसे नेटवर्क का प्रॉब्लम 2G मशीन को 4G 5G में बदला बदलने सहित अतिरिक्त राशन आने पर गोदाम की उपलब्धता कराई जाने, इसके अलावा सभी डीलरों को निर्देश दिया गया कि यदि आपातकाल की स्थिति आती है तो गरीबों की सेवा के लिए तैयार रहना है और सरकार के निर्देशों का अनुपालन निष्ठा पूर्वक करना है।इस बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष कुलदीप साव, मुखिया सुनीता देवी, बुल्टी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सभी 21 पंचायत के डीलर महिला समूह के सदस्य जनप्रतिनिधि एवं निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित होकर राष्ट्र की हर तरह की स्थिति में अपनी सेवा देने का संकल्प लिया।