place Current Pin : 822114
Loading...


बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola access_time 12-May-25, 06:25 AM

👁 229 | toll 226



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

बेमौसम बरसात से तरबूज,मिर्चा और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। फोटो - गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड क्षेत्र एक कृषि बहुत क्षेत्र है, प्रखंड क्षेत्र के लोगों की आजिविका कृषि पर ही निर्भर है। रामगढ़ जिले में सबसे ज्यादा खेती गोला प्रखंड क्षेत्र में ही किया जाता है। गोला प्रखंड क्षेत्र में उगाई जाने वाली सब्जी राज्य के कई जिलों सहित अन्य राज्यों में जाती है। लेकिन कुछ दिन से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बे मौसम बरसात ने किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के खेतों में लगे तरबूज,मिर्चा,मकई सहित अन्य फसलों को बे मौसम बरसात और कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बरसात के कारण गोला प्रखंड क्षेत्र के हेतमपुर गांव के किसान दशमी देवी,तिलचंद महथा,निर्मल महथा,कुलदीप महथा,भवानी महथा सहित अन्य किसानों के फ़सलों को काफी नुकसान पहुंचा है।इस संबंध में गोला प्रखंड क्षेत्र के हेमतपुर गांव के किसान तिलचंद महथा ने बताया कि खेत में तरबूज, मिर्चा,और मकई का खेती लगाया हूं लेकिन बे मौसम हुई बरसात से खेत में लगे सभी फसल बर्बाद हो गया हैं। तरबूज खेत में तैयार हो गया था बेचने के लिए व्यापारीयों से बात भी हो गयी थी लेकिन बे-मौसम बरसात के कारण खरीदने वालें व्यापारीयों ने मना कर दिया, बोले की बारिश खत्म होने के बाद ही खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि बारिश में लोग तरबूज नहीं खरीदते हैं,साथ ही उन्होंने बताया कि खेत में लगे मिर्चा की खेती को भी काफी नुकसान पहुंचा है, मिर्चा के पौधे मर रहे हैं, दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कर्ज लेकर उन्होंने तरबूज,मिर्चा और मकई की खेती की थी लेकिन बेमौसम बरसात से पूरा नुकसान हो गया,लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया जिससे कर्ज की बोझ के तले दब गए हैं। इनके जैसे प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों का भी यही स्थिति है, संबंधित विभाग से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:19 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play