place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में भाजपा विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन

location_on आईईएल न्यूज access_time 12-Apr-25, 09:23 AM

👁 104 | toll 85



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

आईईएल। गोमिया के बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में शुक्रवार को भाजपा गोमिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, कार्यक्रम पर्यवेक्षक लक्ष्मण कुमार नायक,कार्यक्रम प्रभारी डा सुरेंद्र राज, जिला सदस्यता संयोजक संजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो,जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के एक अलग और अच्छी दिशा दी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐसे लोक कल्याणकारी निर्णय लिए गए जो आजादी के बाद कभी नहीं हुए थे.केंद्र सरकार में अपने ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का डंका बजाया है.2014 में मोदी जी की पहली बार उस वक्त सत्ता मिली, जब देश हताशा एवं निराशा के भंवर में गोता लगा रहा था। पहले के सरकारों में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे, सीमाएं असुरक्षित थी। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी सरकार सरकार के नेतृत्व में लोगों के कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं.इसके पश्चात भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैंक मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक पद यात्रा किया। मौके पर ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, कसमार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रामजी प्रसाद, भाजपा महिला मंडल की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे,गंदौरी राम, दीपक ठाकुर, प्रवीण कुमार, अजय तिवारी, उमेश ठाकुर, प्रमोद दास, आशा देवी, उषा देवी, संध्या रानी, ओमकिंकर वर्मा, काजल देवी, अजय पांडेय, राजेश पांडेय, तुलसी जायसवाल, पंकज तिवारी, सतपाल महतो आदि उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play