place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ शहर में पीपीआईडी(डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी चतुर्भुज कश्यप ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान।

location_on Ramgarh access_time 13-Nov-24, 02:59 PM

👁 157 | toll 146



1 check_circle 2.0 star
Public

डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है। फोटो - रामगढ़। पिपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रत्यासी चतुर्भुज कश्यप उर्फ चतुर्भुज कुशवाहा ने मंगलवार देर शाम रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार टांड,सहित अन्य क्षेत्रों में सघन डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है,रामगढ़ में एक भी सरकारी अच्छा अस्पताल नहीं है ना ही कोई अच्छा सरकारी स्कूल है, पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, बाजार में सुविधा नहीं,सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी कार्य में काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिचौलिया पूरी तरह से हावी हो गया हैं, बिना बिचौलिया पकड़े किसी भी तरह का कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 20 साल से आजसू व 5 साल से कांग्रेस झामुमो की सरकार ने रामगढ़ की जनता को ठगने का काम किया है,जनता इस बार जात पात से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी। चतुर्भुज कश्यप ने लोगों को आश्वासन दिया की उनके समक्ष रखे समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान चतुर्भुज कश्यप को जनता का आशीर्वाद और जनसमर्थन मिला रहा है। चतुर्भुज कश्यप ने लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर देवेंद्र दांगी ,संजय कुशवाहा ,सुरेश महतो ,पांच पांडव कश्यप ,महेश महतो ,दिसंबर बेदिया,जितेंद्र कुशवाहा ,झमन महतो ,नागेंद्र कुमार ,मुरली महतो ,राजू नायक ,सुनील सिंह ,अजय मुंडा ,गोलकनाथ महतो ,सुरेंद्र महतो ,दिलीप कुशवाहा सहित आदि लोग शामिल थे।



More from 1 :

सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत होने पर गुडविल मिशन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,विद्यालय को किया गया सील।

location_on Gola
access_time 08-Jan-25, 11:11 PM

सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत होने पर गुडविल मिशन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,विद्यालय को किया गया सील।

location_on Gola
access_time 08-Jan-25, 11:10 PM

किसानों के बीच में शत् प्रतिशत अनुदान पर खाद और बीज का वितरण किया गया।

location_on Gola
access_time 05-Jan-25, 01:56 PM

गोला में कल्पना सोरेन का ममता देवी के पक्ष में विशाल जनसभा,उमड़ा जनसैलाब।

location_on Ramgarh
access_time 16-Nov-24, 10:03 PM

गोला में कल्पना सोरेन का ममता देवी के पक्ष में विशाल जनसभा,उमड़ा जनसैलाब।

location_on Ramgarh
access_time 16-Nov-24, 10:02 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play