place Current Pin : 822114
Loading...


गोला: सीपीसी इंटर कालेज कमता में करमा पूजा महोत्सव का किया गया आयोजन, मंदार की थाप पर थिरकीं महिलाये।

location_on गोला access_time 12-Sep-24, 08:25 AM

👁 180 | toll 119



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

झारखण्ड की संस्कृति और पहचान है करमा पूजा: चंद्रप्रकाश चौधरी गोला(रामगढ़)। सीपीसी इंटर कॉलेज कमता में बुधवार को करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी मौजूद थे। महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि करमा पूजा झारखण्ड की संस्कृति की पहचान है। इस त्योहार में प्रकृति की पूजा कर अपनी विरासत को जीवित रखते है। करमा को लेकर कई लोक प्रस्तुतियां और कई लोक कथाएं भी प्रचलित हैं। जिनके माध्यम से यह पता चलता है कि करमा का व्रत कुवारी लड़कियां अपने भाई की लंबी आयु के लिए करती हैं। आगे कहा कि यह व्रत भादो माह की एकादशी को किया जाता है और इसमें करम के वृक्ष की पूजा की जाती है। करम के वृक्ष की पूजा कर लड़कियां यह कामना करती हैं। उनके भाई की आयु भी करम के वृक्ष की आयु की तरह अधिक हो और उनके परिवार के सभी सदस्य खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करें। आजसू पार्टी हमेशा इस तरह का महोत्सव का आयोजन करता रहा है। विभिन्न गांवों से पहुँची महिलाओं ने करम डाली के साथ मंदार की थाप पर खूब झूमी। स्कूली बच्चों में भी उत्साह देखा गया। नागपुरी कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर जिप सदस्य जलेश्वर महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,चंद्रशेखर महतो,कपिल मुंडा,अशोक कुमार महतो,अंगद महतो,मुखिया राजकुमार साव,संजय महतो,अशोक महतो आदि मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play