राजद के प्रदेश महासचिव डी0एन0 सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर इसकी बारीकी बताते हुए कहा के 26 नवम्बर 1949 को संविधान बन कर तैयार हुआ। भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे। संविधान दिवस पर डाक्टर भीम राव अम्बेदकर को याद किया जाता है। ये भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष भी थे। 26 जनवरी 1950 से संविधान को अमल में लाया गया। संविधान को मानना एंव रक्षा करना हरेक भारतीय का अधिकार एंव कर्तव्य है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई।