Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड के नाम पर गरीबों का शोषण कर रहा है जेठू पहाड़ पर कथित तांत्रिक: झगड़ा फसाद का भी बन रहा है माध्यम

location_on भवनाथपुर access_time 28-Oct-23, 06:43 PM

👁 204 | toll 31



Anonymous
Public

भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवार गाँव स्थित दुर्गम रास्ते होते हुए जेठू पहाड़ पर इन दिनों अंधविश्वास की पकड़ मजबूत होते जा रही है। पहाड़ के तलहटी में अपने आप को कथित तांत्रिक बता भोले भाले गरीब लोगो से मोटी रकम वसूल रहा है। स्थानीय लोगो की माने तो अवैध रूप से जेठू पहाड़ के तलहटी में स्थित मंदिरनुमा पका घर बना कर चैत नवरात्र तथा शारदीय नवरात्र के दिनों में कथित तांत्रिक द्वारा भूत पिशाच, बांझपन या अन्य दैवीय प्रकोप से संबंधित समस्याओं को अपने मंत्र शक्ति से दूर करने का आश्वासन देते हुए लोगो से झाड़ फूंक करने के नाम पर अंध विश्वास का खेल खेला जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त ओझा के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के भोले भाले लोग अपने नाते रिश्तेदारों से बैर कर लेते है तथा कई बार आपस में ही लड़ भीड़ भी जा रहे है। वहीँ कथित तांत्रिक द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा निर्मित इस देवी की मंदिर में वहीँ पीड़ित व्यक्ति पहुंचता है, जो अस्पताल या अन्य जगहों से ठीक नही हो पाता है। मेरे पास आने के बाद अपनी समस्याओं से ग्रसित उस महिला या पुरुष की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। पूछने पर बताया कि मेरे द्वारा बाँझपन, टोना टोटका व कई बिमारियों के ईलाज तंत्र मंत्र के द्वारा किया जाता है ।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn