Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


मुख्यमंत्री से हुई बैठक में झामुमो प्रखंड कमेटी धुरकी भी हुआ शामिल, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

location_on Nagar access_time 28-Oct-23, 05:02 PM

👁 188 | toll 29



Anonymous
Public

धुरकी झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के सोहराय भवन में राज्य भर से आए पार्टी के जिला व प्रखंड अध्यक्ष तथा सचिवो के साथ बैठक की, जिसमे धुरकी के जेएमएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव व सचिव सगीर अंसारी ने भी भाग लिया । यह जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया की बैठक में कई सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा आगमी 16 नवंबर से सरकार आपके द्वार, आयोजित कार्यक्रम की जायेगी, जिसमे सारे कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाने का निर्देश प्राप्त हुई है, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित योजना से न छूटे, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा की कार्यकर्ताओ हर चुनाव,और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए,राज्य के जनता ने बड़ी उम्मीदों से हम पर विश्वाश किया और अपना समर्थन दिया, सरकार के साथ संगठन के भी जिमेदारी बनती है की वही जनता के विश्वास पर खरा उतरे,सरकार ने चार साल में कई योजनाएं चलाई, कई काम भी किए है,सरकार इसे अपने माध्यम से जनता के बीच ले जा रही है ,संगठन के लोगों को भी यह दायित्व बनता है की वे इन योजनाओं को जनता तक ले जाएं ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ इसका मिल सके, वही मुख्यमंत्री ने 2024 में लोकसभा चुनाव,एव विधानसभा चुनाव पर भी विचार विमर्श किया गया तथा तैयारी में पार्टी के लोगों को जुट जाने का भी बात कही है,


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn