राजद के प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष ख़ालिद अंसारी ने संविधान दिवस के मौके पर लोगों को अहम जानकारी देते हुए कहा के देश आज अपना संविधान दिवस मना रहा है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने आगे कहा के डॉ. अंबेडकर की अहम भूमिका रही
'संविधान दिवस' को मनाने में। एक तरह से देश के पहले कानून मंत्री डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का भी प्रतीक है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वैसे तो संविधान के बारे में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे हमें जानना चाहिए और ये ज़रूरी भी है।