place Current Pin : 822114
Loading...


भाजपा तृणमूल समर्थको के बीच खुनी संघर्ष, बम और गोली चली

location_on West Bengal, Birbhum access_time 25-Nov-20, 07:27 PM

👁 106 | toll 48



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा द्वारा बंगाल में आक्रामक रुख अपनाने के बाद से बंगाल में राजनितिक हिंसा बढ़ती जा रही है। आज बीरभूम जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के जनसभा में भाजपा और तृणमूल समर्थको के बीच हिंसक संघर्ष हुआ, इस संघर्ष में गोली चलने और बमबारी की भी खबरे है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की माने तो सूरी की रैली में शामिल होने एक मिनी ट्रक से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का जिले के सिमरली से गुजरते समय स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ विवाद हुआ था। वाहन पर फेके गए ईंट से जैसे ही वाहन की विंडस्क्रीन टूटी, भाजपा समर्थक वाहन से उतर गए और एक झड़प हुई जिसमें बमों का भी इस्तेमाल हुआ। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और क्षेत्र से गुजर रहे दो पहिया वाहन सहित कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बोलपुर से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और राजमार्ग को खली कराया। झड़प पास के गाँव में भी फैल गई और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हस्तक्षेप किया। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि झड़प के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दो समर्थक घायल हो गए लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play