place Current Pin : 822114
Loading...


पुलिस ने पतरातू क्षेत्र के छह अपराधियों को किया गिरफ्तार

location_on रामगढ़ access_time 11-Dec-22, 11:18 AM

👁 254 | toll 96



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

पतरातू में रेल साइट पर फायरिंग और सौंदा बी साइडिंग में दहशत फैलाने का मामला गिरफ्तार अपराधियों का पांडेय गिरोह से है संबंध : एसपी रामगढ़,झारखंड: पतरातू थाना क्षेत्र में फायरिंग और दहशत फैलाने की दो घटनाओं में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का उद्भेदन करते हुए रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि बीते छह दिसंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे हरदेव कस्ट्रक्शन जयनगर पतरातु की साइट पर करीब 7-8 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराक्रमी आये और गोली फाईरिंग कर भाग गये। जिसके संबंध में पतरातू थाना कांड संख्या-222/2022. दिनाक 06.12.2022 दर्ज किया गया। वहीं इसके अगले ही दिन करीब 12:00 बजे दिन में भुरकुंडा क्षेत्र के सेन्ट्रल साईडिंग बी में दो अज्ञात अपराधकमी द्वारा काम बन्द करने की धमकी दी गई। इस संबंध मे पतरातु थाना कांड संख्या-225/2022 दिनांक 07-12 2022 दर्ज की गई। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसपी ने अनुसंधान के लिए एस आईटी का गठन किया गया। छानबीन के क्रम में घटना में संलिप्त छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का संबंध पांडे गिरोह से है। रंगदारी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। वहीं रामगढ़ में व्यवसायी देवांशु साहा पर फायरिंग के मामले में रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि इस कांड को लेकर भी एसआईटी का गठन कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में पुलिस को कुछ लिंक मिले हैं। पुलिस पूरी तत्परता से लगी हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। जल्द ही उनसे जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी मोनू कुमार सोनी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व.राजु प्रसाद सोनी निवासी स्टेशन रोड, पतरातु, धर्मवीर कुमार पटेल, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व. रामसागर प्रसाद, निवासी स्टीम कालोनी, पतरातू,राजु कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, पिता गिरीवर सिंह, निवासी जयनगर, पतरातु, दीपक रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-बमबम रजक, निवासी न्यू मार्केट,पतरातु, अमीत कुमार साव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता जानन्द साव निवासी पतरातु बस्ती, रंजीत पांडेय, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता रमेश पाण्डेय, निवासी भुरकुंडा, जिला-रामगढ़ शामिल हैं। अपराधियों के पास से जब्त सामाग्री पुलिस ने अपराधियों को बिना नम्बर के तीन मोटरसाईकिल, तीन फायर हुई गोली और एक मिस फायर गोली सहित रिंच और प्लास जब्त किया गया है। छापामारी दल में ये रहे शामिल छापेमारी अभियान में पुअनि गौतम कुमार थाना प्रभारी पतरातू, पुअनि बलवंत दुबे ओपी प्रभारी भुरकुंडा, पुअनि मयंक प्रसाद, मुस्कुण्डा ओपी, पुअनि राजदीप कुमार भुरकुंडा ओपी, पुअनि अमीत कुमार पतरातू थाना, पुअनि सोनु कुमार साहु पतरातु थाना, पुअनि निर्मल उरांव, पतरातु थाना, पुअनि विनय कुमार ओपीप्रभारी बरकाकाना एवं सशस्त्र बल के जवान।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play