■प्रदीप बर्मन संरक्षक, लालकिशोर महतो अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सचिव एवं राजकुमार बने कोषाध्यक्ष
■सुजीत सिन्हा उपाध्यक्ष एवं छेदीलाल बने सहसचिव
रिपोर्ट:दानिश पटेल
रामगढ़, झारखंड: जिले के गोला पत्रकार संघ की बैठक एक महत्वपूर्ण सोमवार को लालकिशोर महतो के मगनपुर स्थित आवास में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बर्मन ने किया तथा संचालन मनोज मिश्र ने किया। बैठक के दौरान गोला प्रखंड क्षेत्र के पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर इसे पुर्णतः मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी अस्थायी कमिटी को भंग कर स्थाई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बर्मन को संरक्षक, लालकिशोर महतो को अध्यक्ष, सुजीत सिन्हा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को सचिव, छेदीलाल को सह् सचिव तथा राज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे मनोज कुमार मिश्र, मोबिन अख्तर, श्रीकांत महतो, अशफाक अहमद, अंजनी कुमार, संतोष कुमार महतो, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्यप्रकाश, टेकलाल महतो, अजय कुमार महतो, संजीव कुमार सिन्हा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में संघ में एकजुटता पर बल देने की बात कही और गोला पत्रकार संघ को एक नया स्वरूप देने पर अपनी सहमति जताई।