place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाःएस एस प्लस टू उच्च विधालय के खेल मैदान में खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

location_on रामगढ़ access_time 18-Nov-22, 08:29 AM

👁 401 | toll 200



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल रामगढ़। जिला के गोला प्रखंड के एस एस प्लस टू उच्च के खेल मैदान में खेलो झारखंड 2022 – 23 के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी शामिल हुई। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित एवं फीताकाटकर विधिवत रूप उद्धघाटन किया। साथ ही 100 मीटर दौड़ में भाग लिये प्रतिभागियों सभी स्कूलों से छात्र छात्राओं को हरी झंडी दिखा के दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार खेल के क्षेत्र में काफी गंभीरता से कार्य कर रही है और इस तरह कई खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ प्रतियोगिता में भाग लिये बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पढाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप सब अच्छे से खेले विधायक ने सभी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दितीय स्थान एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया साथ ही मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 66 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुखदेव कर्मकार प्रखंड बीस अध्यक्ष रामविनय महतो प्रमुख गीता देवी जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी उप प्रमुख विजय ओझा जिला बीस सूत्री सदस्य तेसामुद्दीन अंसारी बीस सूत्री सदस्य गौरीशंकर महतो मानिक पटेल शिक्षक शिवप्रकास सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play