place Current Pin : 822114
Loading...


दामोदर नदी में बहती महिला को पुलिस जवान ने बचाया,जाको राखे साइयां मार सके ना कोई

location_on रामगढ़ access_time 03-Oct-22, 08:41 AM

👁 414 | toll 229



1 check_circle 2.0 star
Public

●सेवा ही लक्ष्य को चरितार्थ कर रही रामगढ़ पुलिस : एसपी रामगढ़। माता के नवरात्र के मौके पर एक पुलिस जवान ने दामोदर नदी में बहती महिला को बचा कर सेवा के बड़े उदाहरण पेश किया है। वैसे तो पुलिस के कई रूप आए दिन देखने को मिलते हैं। पुलिस रक्षक बनकर समाज की सेवा में लगे रहते हैं। लेकिन कभी-कभी जीवन रक्षक के रूप में भी हमारे सामने आ जाते हैं। इसी का जीता जागता उदाहरण एक बार फिर झारखंड के रामगढ़ जिले में देखने को मिला।जहां पुलिस के जवानों ने एक महिला की जान बचा लिया है। जानकारी के मुताबिक दो अक्टूबर को दामोदर नदी तट पर स्थित महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई जा रही थी।जहां रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे,डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, एसडीओ जावेद हुसैन समेत जिला पुलिस प्रशासन के अन्य आला अधिकारी पुलिस बल तथा स्थानीय लोग भी मौजूद थे।इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर दामोदर नदी पर पड़ी जहां एक महिला नदी की तेज धार में बहती नजर आई। यह देख प्रशासनिक अधिकारी और वहां मौजूद लोग दौड़कर दामोदर नदी किनारे पहुंचे। वहां पुलिस बल के जवान व डीडीसी के अंगरक्षक 104 आरक्षी सुधीर कुमार मुक्तिधाम कमेटी के सेवादार गांधीजी तथा एक अन्य व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी। डूबते महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तत्पश्चात महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। दामोदर नदी में बहती महिला रामगढ़ के बिझार की रहने वाली बताई गई है। उक्त महिला ने अपना नाम पूर्णिमा बताया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला नदी में डूब कर आत्महत्या करना चाहती थी। लेकिन पुलिस के जवानों ने हिम्मत और बहादुरी दिखाते हुए उसे बचा लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वही रामगढ़ के एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि सेवा ही लक्ष्य को रामगढ़ पुलिस चरितार्थ कर रही है। दामोदर नदी के तेज बहाव में डूब रही युवती पूर्णिमा को जांबाज़ आरक्षी 104 सुधीर सिंह के द्वारा अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए बचाया गया है। उन्होंने आरक्षी 104 सुधीर सिंह के किए गए साहसिक कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशस्ति पत्र एवं ₹5000 का पुरस्कार देने की घोषणा किया।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
गोमिया के खुदगड्डा में नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद द्रव्य, लोग दूध मान कह रहे चमत्कार

location_on Gomia
access_time 25-Jan-23, 11:30 AM
#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#4
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM

More from 1 :

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में प्रखंड स्तरीय स्‍वास्‍थ्‍य मेला में सैकड़ो लोगों ने कराया स्वास्थ्य का जांच।

location_on Gola
access_time 21-Jan-25, 08:45 AM

सोसोकलां पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

location_on Gola
access_time 18-Jan-25, 02:18 PM

सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत होने पर गुडविल मिशन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,विद्यालय को किया गया सील।

location_on Gola
access_time 08-Jan-25, 11:11 PM

सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत होने पर गुडविल मिशन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,विद्यालय को किया गया सील।

location_on Gola
access_time 08-Jan-25, 11:10 PM

किसानों के बीच में शत् प्रतिशत अनुदान पर खाद और बीज का वितरण किया गया।

location_on Gola
access_time 05-Jan-25, 01:56 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play