place Current Pin : 822114
Loading...


पतरातू: बड़ी बहन ने भाई की हत्या कर शव को घर में दफनाया, ढाई महीने बाद खुला राज

location_on रामगढ़ access_time 10-Sep-22, 05:59 PM

👁 840 | toll 508



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रामगढ़। रामगढ़ जिले के एक गांव में बहन ने अपने ममेरे भाई की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हत्यारोपित बहन से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक बहन ने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। ढाई महीने के बाद यह राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने हत्यारोपित बहन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों को अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपित बहन से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का भी खुलासा कर दिया जाएगा। पंच मंदिर पंचायत क्षेत्र में हुई घटना पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की पंच मंदिर पंचायत क्षेत्र की है। यहां रोड नंबर 33 व आवास नंबर एफ-235 में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया। यह शव ढाई माह पहले घर में ही दफनाया गया था। पुलिस ने बताया कि पतरातू के बरतुआ गांव निवासी नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार 30 जून से ही लापता था। नरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार 24 जून को ममेरे भाई दिलीप महतो जो रांची चुटिया का रहने वाला है, उसके घर रहने गया था। 30 जून से ही लापता था रोहित कुमार नरेश महतो के अनुसार, 30 जून को बेटी चंचल कुमारी ने अपने भाई को फोन कर घर आने के लिए कहा था। जब भाई उसके यहां पहुंचा तो चंचल कुमारी उसे रांची चांदनी चौक बस स्टैंड से रिसीव कर अपने साथ रामगढ़ ले गई। नरेश महतो के अनुसार, चंचल कुमारी ने अपने भाई की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था। शिकायत के बाद जब चुटिया थाने की पुलिस शनिवार पतरातू थाना पहुंची। इसके बाद चंचल कुमारी को थाने बुलाया गया। उससे जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने हत्या कर शव को घर में दफना दिया है। हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगा रही कि उसने भाई की हत्या क्यों की? चंचल कुमारी ने पुलिस को अभी तक इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस ने घर में दफानाए गए शव को निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पाताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या के आरोप में चंचल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। स्रोत: न्यूज लैंस



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play