place Current Pin : 822114
Loading...


पटेल चौक स्थित शक्ति फ्यूल में तेल टैंकर और टेलर टकराए

location_on रामगढ़ access_time 09-Jul-22, 02:09 PM

👁 300 | toll 96



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रामगढ़ रांची मार्ग पर पटेल चौक पर फिर हुई एक भीषण दुर्घटना शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप को हुआ बड़ा नुकसान दुर्घटना में पेट्रोल पंप का कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त रामगढ़ : रांची -रामगढ़ फोरलेन पर पटेल चौक अब दुर्घटना चौक में तब्दील हो चुका है आए दिन यहां रोजाना दुर्घटना घट रही है।जान और माल का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद ना जिला प्रशासन और ना ही एनएचएआई एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण दुर्घटनाएं घट रही है। पटेल चौक के निकट स्थित शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप में शनिवार के सुबह एक भीषण दुर्घटना घटी। हालांकि पेट्रोल टंकी को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन उसका कार्यालय बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना शनिवार की सुबह 9:45 बजे के लगभग की है। रांची की ओर से माल लेकर आ रहा एक ट्रेलर आरजे 07 जीसी 4109 का ब्रेक फेल हो गया था। इस टेलर ने एक टेलर jh02 बीसी 5243 को अपने चपेट में लेते हुए पेट्रोल पंप में जा घुसा। जिससे कि पेट्रोल पंप का कैश काउंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही ट्रेलर चालक इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है। भगवान का शुक्र था कि दुर्घटना पेट्रोल की टंकी पर नहीं हुआ।वह खाली स्थान में जाकर कैश काउंटर से टकराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई साथ ही इस मार्ग को बदल दिया गया। दुर्घटना के कारण रांची पटना मार्ग कुछ समय के लिए जाम रहा। दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पिछले तीन से चार महीनों से लगातार रोजाना दुर्घटना घट रही है।इसके बावजूद लोग नहीं समझ पा रहे हैं। वहीं पटेल चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर जान बचाओ संघर्ष मोर्चा ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके अध्यक्ष दामोदर महतो का कहना है कि सड़क निर्माण ही गलत तरीके से किया गया है। शासन प्रशासन के लोग जनता के जान क्या परवाह नहीं ले रहा है। वही पेट्रोल पंप के संचालक विष्णु पोद्दार ने कहा कि दुर्घटनाओं को लेकर लगातार जानकारी दी जा रही है इसके बावजूद इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से पेट्रोल पंप को 30 से ₹40 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी को सूचना दे दी गई है उसके अधिकारी आ रहे हैं। उसके बाद ही पेट्रोल पंप शुरू किया जाएगा।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play