place Current Pin : 822114
Loading...


आईपीएल के पदाधिकारीयों के द्वारा साप्ताहिक बाजार में एकल प्लास्टिक उपयोग न करने की किया अपील ।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 26-Jun-22, 08:54 PM

👁 213 | toll 90



Anonymous
Public

स्वांग। गोमिया आईइएल के साप्ताहिक बाजार में आईपीएल ( ओरिका) के द्वारा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को बंद करने पर जोर देने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में आईपीएल प्रबंधन के साथ लोयला स्कूल के बच्चे, प्रमुख, मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान आईपीएल के दिलीप घोष ने दुकानदारों व आम जनता से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रही है। उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों को प्लास्टिक की थैली में समान नहीं देने की बात कही, वही ग्राहकों को भी समान की खरीदारी के लिए घर से थैला लाने का आग्रह किया। इस अभियान में मुख्य रूप से मुखिया शांति देवी, पलिहारी गुरुडीह के उप मुखिया कविता देवी, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, राजेश कुमार ने भी संबोधित कर प्लास्टिक के बने थैले का उपयोग नहीं करने की बात कही। मौके पर प्रमुख प्रमीला चौड़े, पंसस प्रवीण कुमार यादव, लोयला स्कूल की शिक्षिका प्रियंका, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, चंदन पासवान, आईपीएल कंपनी के अरिंदम घोष, रागिब बिलाल साबरी, प्रदीप भट्टाचार्या, चंद्रशेखर कुमार, सुर्या कुमार सिंह, विजय कुमार डे, मनोज कुमार, मनोज कुमार यादव, मुनेश प्रसाद थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play