place Current Pin : 822114
Loading...


बीयर पीने वालों सुनो, पीने के बाद वापस करनी होंगी बोतलें, कंपनी ने जारी किया फरमान

location_on दुनियाभर access_time 20-Jun-22, 05:49 PM

👁 430 | toll 249



1 0.5 star
Public

O2OSELL Desk:- रूस और यूक्रेन वार के कारण दुनियाभर में बीयर की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर पड़ रहा है। ऐसे में तमाम देश अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। जर्मनी तो इन दिनों कांच की कमी के चलते काफी दिक्कतों का सामना कर रहा है। कांच की कमी ने जर्मनी में रेस्टोरेंट और किराने के कारोबार को प्रभावित किया है। मार्केट प्रभावित होने का मुख्य कारण है ग्लोबल सप्लाई चेन। जरूरत की चीजें लोगों तक पहुंच ही नहीं पा रही हैं। यह ग्लोबल सप्लाई चेन खराब मौसम से लेकर कोविड महामारी, जियोपॉलिटिकल टेंशन और रिबाउंडिंग डिमांड आदि की वजह से प्रभावित हुई है। इसी क्रम में देखा गया है जर्मनी में बोतलों की कमी है और इस वजह से बीयर पीने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जर्मनी में कांच की सप्लाई यूक्रेन करता था। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद वहां के मार्केट पर खासा फर्क पड़ा है। अब जर्मनी की बीयर बनाने वाली कंपनियां अपने ग्राहकों से खाली बोतल वापस करने को कह रही हैं। कंपनियों का कहना है कि कांच की कमी के चलते नई बोतलों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से बीयर की नई खेप मार्केट में नहीं पहुंच पा रही है। कांच की कमी के चलते सिर्फ बीयर या शराब बिक्रेता ही परेशान नहीं हैं, बल्कि सोडा और दैनिक जरूरतों वाली सभी कंपनियों पर इसका फर्क पड़ रहा है।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play