एएनएम न्यूज़, डेस्क : मौसम ने बदला रूख। कश्मीर के कई बड़े हिस्सों में हुई मौसम की पहली बर्फ़बारी हुई। जिसके कारण उत्तर भारत समेत दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान में हुई भारी गिरावट। दरअसल पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फ़बारी ने मौसम को किया सर्द, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बढ़ गयी हैं सर्दी। दिल्ली में इसबार सर्दी ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2003 के बाद से इस साल के नवंबर में सबसे कम तापमान आंका गया। ठंड के मामले में दिल्ली का मुकाबला शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशंस से हो रहा है। तीनों जगहों के तापमान में कोई खास अंतर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।