place Current Pin : 822114
Loading...


खेल-खेल में झूला बन गया फांसी का फंदा, गोमिया में 10 साल के मासूम की चली गई जान, आप भी रखें अपने बच्चे का ध्यान

location_on Gomia access_time 26-May-22, 04:52 AM

👁 3353 | toll 2277



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। खेल खेल में झूले की रस्सी गले में फंस जाने से 10 वर्षीय मासूम का दम घुटने से मौत हो गया। जब तक परिजनों को पता चलता उसकी मौत हो चुकी थी। साड़म मड़ई टोला निवासी राधे रमन जो बिहार में पलायित मजदूरी करते हैं, वहीं पत्नी किरण देवी आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने बच्चों व परिवार के साथ घर में रहती है। बुधवार को उसका 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार (AYUSH KUMAR) अपने भाई के साथ घर के पिछवाड़े स्थित बाड़ी में खेल रहा था। घर के अन्य सदस्य दूसरे कामाें में व्यस्त थे। आयुष बाड़ी के फूल के पेड़ में टेंट के कपड़े से बनी झूले में झूल रहा था। इसी बीच खेलते-खेलते झूले में उसकी गर्दन फंस गई। कुछ देर बाद जब छोटा भाई उसे मुर्गी पकड़ने के लिए बुलाने गया तो आयुष झूले में लटक रहा था। भाई ने इसकी जानकारी अपनी मां को बताया कि आयुष कुछ नहीं बोल रहा है। जिसके बाद घटना की जानकारी हमलोगों को हुई। मृतक आयुष की बड़ी मां राधिका देवी ने बताया कि आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि आयुष आम दिनों की तरह वह बुधवार के दिन भी खेल रहा था। इसलिए हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया। यदि आयुष की आवाज सुनी होती तो शायद हम उसे बचा लेते। बहरहाल घटना के बाद मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं खबर लिखे जाने तक घर मे कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी जा सकी है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play