place Current Pin : 822114
Loading...


कर्री खुर्द पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया व पंचायत समिति के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, उमड़ा जन सैलाब

location_on Gomia access_time 20-May-22, 08:56 PM

👁 1615 | toll 1092



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड के कर्री खुर्द पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सोनाराम मुर्मू व महिला पंसस ममता देवी के चुनाव जीतने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संयुक्त रूप से धन्यवाद यात्रा एवं विजय जुलूस धूमधाम से निकाला। सैकड़ों की संख्या में उमड़ी जुलूस भेलवा पानी से आरंभ होकर पंचायत के बड़कीटांड़, पैसरा, छोहघरवा, बाराटांड़, कुर्कनालो, करमो, दुधमो, करमश्री, पारश्री, कर्री खुर्द, बासोबार होते हुए पुनः भेलवा पानी पहुंचा। डीजे बाजे के साथ नाचते जोश से भरे कार्यकर्त्ताओं ने मुखिया व पंचायत समिति का कुर्कनालो, करमो व दुधमो गांव में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में नारेबाजी भी की। साथ ही एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित मुखिया ने ग्रामीणों के प्रति विश्वास जताने एवं समर्थन देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया एवं आशीर्वाद लिया। नव निर्वाचित मुखिया सोनाराम मुर्मू ने कहा कि उनके पंचायत में भ्रष्टाचार हावी था जिसके कारण अभी भी दर्जनों लोगों को पीएम आवास, पेंशन योजनाओं से वंचित रहना पड़ा है। कहा कि आगामी दिनों में वे ग्रामीणों के साथ बैठकर कर प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि घोषित कर पंचायत के विभिन्न इलाकों में जनता दरबार जैसे कार्यक्रम आयोजित कर वे ग्रामीणों की पीड़ा और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होकर निराकरण का प्रयास करेंगे। जुलुस में मुख्य रूप से मुखिया सोनाराम मुर्मू की पत्नी कारमेला मरांडी, सोनाराम टुडू, दिनेश मरांडी, शत्रुघ्न महतो, बाबूचन्द टुडू, छोटका बेसरा, मुकेश साव, त्रिभुवन मुर्मू, कुणाल रजवार, बालदेव किस्कू, जीवन मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, ढेना टुडू, हरिलाल किस्कू, सीताराम किस्कू, पवन किस्कू, अमृत किस्कू, उपेंद्र महतो, जगदीश किस्कू, अमृत किस्कू, फूलचन्द टुडू, जयराम किस्कू, बंशी मुर्मू सहित काफी संख्या में समर्थक भी शामिल थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play