place Current Pin : 822114
Loading...


गोला अस्पताल में रेफ़र करने के दो घंटे बाद तक नहीं मिला ऐंबुलेंस,टेम्पो से वापस घर ले गए परिजन, बच्चे की हुई मौत

location_on गोला access_time 16-May-22, 08:40 PM

👁 402 | toll 233



Anonymous
Public

गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोटई गांव निवासी रूपलाल महतो के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला के कर्मियों की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। मालुम हो की रूपलाल महतो के सुपुत्र का रानी चिल्ड्रन अस्पताल रांची में इलाज चल रहा था। तबीयत ठीक होते ही कुछ दिनों पूर्व ही बच्चे के परिजन उसे घर लेकर आए थे। आज अचानक बच्चे की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लेकर पहुंचे थे। स्थिती नाजुक होने के कारण चिकित्सको ने उसे रांची रेफर करने की बात कहीं जिसके बाद परिजन 2 घंटे तक सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। किंतु एंबुलेंस नहीं पहुंचा उसके बाद परिजन ऑटो में लेकर वापस घर ले गए जहाँ बच्चे की मृत्यू हो गई। वही इसकी सूचना कुछ लोगों ने भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल को दी। जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, प्रीतम झा, अरविंद जायसवाल थे।सभी डॉक्टर से मामले की जानकारी लिया।उन्होंने कहा कि क्या आपके अस्पताल में ऐंबुलेंस नहीं है। जबकि तीन एम्बुलेंस यहाँ खड़ा है। फिर भी बच्चे को एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया।यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वही राजीव जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत रामगढ़ सिविल सर्जन ओर राज्य स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत कर दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार पर भी हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा की क्या राज्य सरकार सरकारी अस्पताल एंबुलेंस की व्यव्स्था नहीं की है। अगर की है तो क्या उनमें तेल या फिर डीजल भरने का पैसा नही है। अगर नही है तो ऐसे अस्पताल को बंद कर देना चाहिए। उन्होने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की आख़िर कब तक झारखंड की आम जनमानस के जीवन के साथ खिलवाड़ होते रहेगा। झारखंड की जनता को न रोजगार मिल रहा है न बिजली मिल रही ओर ना ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। क्या यही दिन देखने के लिए झारखंड की जनता ने आपको चुना था। अगर सरकारी अस्पतालों में अच्छी स्वास्थ सुविधा नहीं मिलती है। इस मामले में दोषीयों पर करवाई नही होती है तो हम जोरदार आंदोलन करेंगे। वही राजीव जायसवाल ने मृतक बच्चे के प्रती गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। साभार:झारखंड संदेश


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM

Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play