place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुरेन्द्र दास ने कराया नामांकन।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 21-Apr-22, 11:19 PM

👁 451 | toll 218



Anonymous
Public

स्वांग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का लहर गोमिया में भी बृहद रूप से देखने को मिल रहा है। वहीं गोमिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुरेंद्र दास ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुषों का जन सैलाब के साथ गोमिया प्रखंड मुख्यालय में सुरेंद्र दास के नामांकन में शामिल हुए। मुखिया प्रत्याशी सुरेन्द्र दास ने कहा कि वर्तमान में जिस गति के साथ पंचायत का विकास होना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य है पंचायत का विकास काफी धीमी रफ्तार से हुई है। अब मुझे पंचायतवासियों के जन समर्थन से पंचायत के विकास के गति को आगे बढ़ाने का मौका मिला है। वही इस दौरान गिरधारी रविदास,चमन रविदास,शीतल रविदास,बसंत रविदास,गोबिंद दास,वार्ड सदस्य सुरेंद्र रविदास,कैलाश रविदास,सहदेव रविदास,भोला, लखन,लालदेव रविदास,आदि लोग शामिल थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play