गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क मार्ग स्थित वाइन शॉप के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ओमनी कार JH09T 6921 और टीवीएस विक्टर बाइक JH09AF 2069 में टक्कर हो गई। जोरदार हुए टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक तरफ जहां मुख्य सड़क पर हीं ओमनी पलट गई है वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को आईईएल आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में मौजूद लोगों ने बताया कि देर रात वे बगल में रात्रि पहर में काम कर रहे थे। तभी जोरदार आवाज आई। बाहर आने पर नजारा चौकाने वाला था। बताया कि कौन दी वाहन किस दिशा से आ रही थी यह तो नहीं पता परंतु एक ओमनी और एक बाइक वाइन शॉप के समीप पलटी पड़ी थी वहीं एक महिला समेत तीन घायल लहूलुहान अवस्था मे कराह रहे थे। बताया कि आनन फानन में आईईएल थाना को सूचना दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए आईईएल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में रत्नेश ओझा की पत्नी उषा देवी, पवन जायसवाल के पुत्र अकल्प जायसवाल सहित एक अन्य युवक लखेंद्र मुंडा शामिल है।